👁 0 views Views
36 वर्ष से फरार हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने दरभंगा से पकड़ा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात पुलिस ने एक ऐसे हिस्ट्रीशीटर को बिहार के दरभंगा से पकड़ा है जो गत 36 वर्ष से नाम आदि बदलकर दरभंगा में रह रहा था और कारोबार कर रहा था।
पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में जनपद में हिस्ट्रीशीटर/शातिर अभियुक्तों की निगरानी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने करीब 36 वर्षों से लापता चल रहे हिस्ट्रीशीटर अपराधी को दरभंगा से दबोच लिया।पुलिस ने यह कार्रवाई एक सटीक सूचना पर की।आरोपी हापुड के फूलगढी का रमेश उर्फ जरीफ है।पुलिस ने नफीस योजना के अंतर्गत आरोपी के फिंगर प्रिंट करा कर डोजियर भरा है।
NEW YEAR OFFER: एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन पर 40% की छूट: 9258003065



























