
👁 0 views Views
मोटर पार्ट्स चोर को पुलिस ने दबोचा,माल बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ देहात पुलिस ने ग्राम ततारपुर स्थित बंद फैक्ट्री में चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया जिसके कब्जे से चोरी की टूल किट, मोटर के पार्ट्स व घटना में प्रयुक्त ई-रिक्शा बरामद की है।आरोपी मौहल्ला सोटावली का राम सिंह है।पुलिस ने आरोपी जेल भेज दिया है
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216






















