हापुड, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस ने 25 हजार रूपए के एक इनामी गौकश को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा,कारतूस व तीन छुरी बरामद की है।
थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने चैकिंग के दौरान थाना हापुड देहात के मु0अ0सं0 347/2023 धारा 3/5/8 गौवध अधिनियम में वांछित चल रहे 25 हजार रुपये के ईनामी गौकश को गिरफ्तार किया है।
जिसके कब्जे से अवैध असलहा व 03 अवैध छुरी बरामद की है।
गिरफ्तार अभियुक्त गांव अठसैनी का नुरू है जो शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद हापुड के विभिन्न थानों में गौवध अधिनियम, गैंगस्टर, लूट, हत्या का प्रयास व गुण्डा एक्ट से सम्बन्धित करीब 02 दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
घर बैठे वाहनों में लगवाएं जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम: 8126293996

गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी
🔊 Listen to this गढ़: होली से पहले बड़ी कार्रवाई, 13 कुंतल रंगीन कचरी पकड़ी हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होली…
Read more



























