पुलिस ने दो वाहन चोर दबोचे
हापुड़ सीमन (ehapurnews.com): पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वाहन चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हाफिजपुर पुलिस ने चैकिंग के दौरान 02 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से थाना क्षेत्र से चोरी की गई मोटर साइकिल बरामद की है।आरोपी गांव अयादनगर का तुषार व हसनपुर का नितिन है।पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।

























