मवेशी अवशेषों के दो धंधेबाजों को पुलिस ने दबोचा,भारी मात्रा में अवशेष बरामद
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):चोरी छिपे मवेशियों का वध कर उनके अवशेष का धंधा करने वाले दो धंधेबाज को पुलिस ने धर दबोचा।पुलिस ने आरोपियो के कब्जे से भारी मात्रा मे पश अवशेष,पशु वध में प्रयुक्त औजार व धंधे में प्रयुक्त छोटा हाथी बरामद किया है।आरोपी हापुड के मौहल्ला सिकंदर गेट के इरशाद व आमिर है।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध पशु कटान व तस्करी करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड़ नगर पुलिस ने चैकिंग के दौरान अवैध पुश कटान कर अवशेषों की तस्करी करने वाले दो धंधेबाज को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से भारी मात्रा में पशुओं के अवशेष व घटना में प्रयुक्त छोटा हाथी गाड़ी तथा पशु कटान में प्रयुक्त औजार बरामद किए है।पूछताछ के दौरान आरोपियो ने स्वीकार किया है कि वे चोरी छिपे पशु वध करके उसका मीट व अवशेष बेचने के धंधे में लिप्त है।आरोपी भैंस का मीट होटलों व दुकानो पर भी सप्लाईकरते है।पुलिस ने दोनो धंधेबाज को जेल भेज दिया है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























