अलीगढ़ से गांजा सप्लाई करने आए दो तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़े
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना धौलाना पुलिस ने दो ऐसे तस्करों को गिरफ्तार किया है जो अलीगढ से गांजा सप्लाई करने आए थे।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना धौलाना पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो शातिर मादक पदार्थ तस्करों को गिरफ्तार, जिनके कब्जे से करीब 25 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है।आरोपी जनपद अलीगढ के कस्बा खैर के मोना व दुष्यंत है।मोना गैंगस्टर एक्ट में वांछित है।पुलिस ने दोनो को जेल भेज दिया है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























