👁 0 views Views
अवैध शराब के दो धंधेबाज पुलिस ने दबोचे,शराब बरामद
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ पुलिस ने शराब के दो धंधेबाजों को धर दबोचा।पुलिस ने धंधेबाजों के कब्जे से 66 पव्वे शराब बरामद की है।
पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया , जिनके कब्जे से अवैध शराब के 66 पव्वे बरामद की है।आरोपी गांव भैना का हरेन्द्र व मौहम्मद पुर रूस्तम पुर का जोगिन्दर है।पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।
हापुड़: SUPER 99 लेकर आएं हैं SUPER PRODUCTS: 6396676540






























