पुलिस ने हथियारों से लैस तीन बदमाशों को धर दबोचा, हथियार बरामद
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर पुलिस ने तीन ऐसे शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है जो हथियारों से लैंस होकर किसी लूटपाट अथवा चोरी की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक तमंचा व कारतूस, दो अवैध चाकू, दो लोहे की राड, एक बाइक बरामद की है।
पुलिस ने बताया कि थाना हाफिजपुर पुलिस बदमाशों की तलाश में गश्त कर रही थी कि गांव गिरधरपुर के पास एक बाइक पर सवार तीन संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए। पुलिस ने पीछा कर तीनों बदमाशों को धर दबोचा। पकड़े गए बदमाशों पहचान थाना बाबूगढ़ के गांव उदयपुर के नकुल, प्रशांत, व रोहित शर्मा के रुप मे हुई है। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने पुलिस को बताया कि वे हथियारों को लेकर किसी घटना को अंजाम देने के लिए घूम रहे थे। पुलिस ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों में नकुल शातिर किस्म का अपराधी है जिस पर जनपद गौतमबुद्ध नगर व हापुड़ में चोरी, गैंगस्टर, तथा आर्म्स एक्ट के तहत दर्जनों मुकद्दमे दर्ज है। पुलिस ने बदमाशों को जेल भेज दिया।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:



























