शादी के नाम पर लोगों को अपने जाल में फंसाने वाली महिला पुलिस के हत्थे चढ़ी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा पुलिस ने एक ऐसी महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो अविवाहित लोगों को झांसे में लेकर शादी रचा लेती थी और मौका लगते ही जेवर व नकदी के साथ फरार हो जाती थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपए नकद व लाखों रुपए मूल्य के सोने व चांदी के जेवर तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए है।
पुलिस ने बताया कि जनपद बरेली के थाना फतहगंज के गांव करिया की प्रियंका उर्फ पूजा अपने साथियों के साथ मिलकर भोले-भाले अविवाहित लोगों को शादी का झांसा देकर अपने मोह जाल में फंसा लेती थी और युवक से शादी कर लेने के बाद मौका लगते ही आभूषण व नकदी लेकर उड़न छू हो जाती थी। पुलिस ने महिला प्रियंका सहित उसके दो साथियों को रामलीला ग्राउंड के पास के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी महिला फोन के माध्यम से हर वक्त अपने साथियों के सम्पर्क में रहती थी।

अन्य आरोपी थाना गढ़मुक्तेश्वर के फोजी कालोनी का सुरेश शर्मा, व जनपद उधमसिंह नगर के थाना किच्छा रुद्रपुर के कस्बा मौहल्ला बढ़िया का लक्ष्मण शर्मा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 70 हजार रुपए नकद, सोने व चांदी के जेवर तथा तीन मोबाइल फोन बरामद किए है।
भारी डिस्काउंट पर खरीदें एसी, कूलर, पंखे, फर्नीचर आदि : 9286716214






























