
👁 0 views Views
पुलिस ने चार युवकों की निकाली हैंकड़ी
हापुड,सीमन (ehapurnews.com):पुलिस ने शराब के ठेके पर हैंकड़ी दिखाने वाले चार युवकों की मिनटों में हैंकड़ी निकाल दी और जेल भेज दिया।
हापुड पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली पुलिस ने बीती रात्रि में थाना क्षेत्रांर्तगत ग्राम सिखेडा में शराब के ठेके पर हुए मारपीट व झगड़े की घटना में वांछित चार युवको को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी थाना सिम्भावली के गांव राजपुर की मढैया के प्रशान्त,ललित, नितिन व अमित है।पुलिस ने चारों को जेल भेज दिया है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























