
असौड़ा में हुए सशस्त्र संघर्ष में आठ लोग पुलिस ने दबोचे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना हापुड देहात के गांव असौड़ा में गत कई रोज से दो पक्षों के बीच हो रही मारपीट के बीज शनिवार की रात को एक बार फिर फूट पड़े। और दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। इस सिलसिले में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गई।
थाना हापुड़ देहात पुलिस ने इस सिलसिले में त्वरित कार्रवाई करते हुए धनौरा कट के पास से आठ आरोपियों को धर दबोचा। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लोहे की राड, तथा तीन डंडे बरामद किए है। पुलिस ने बताया कि आरोपी गांव असौड़ा के मौहल्ला पीर वाला का जुल्फीकार, चांद, सरताज, अफजाल, आसिफ, चांद, सलमान, हारुन है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।
बता दें के आऱोपियों ने शनिवार की रात को एक घर में घुस कर पीड़ित के मकान में रखे फ्रीज, कूलर आदि मे तोड़फोड़ की और परिवारजनों के साथ मारपीट की।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
























