जनसेवा केंद्र की आड़ में फर्जी मार्कशीट बनाने का धंधेबाज पुलिस ने दबोचा
हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): हापुड़ नगर पुलिस व एसओजी टीम ने जनसेवा केंद्र की आड़ में विभिन्न शैक्षिक संस्थानों की फर्जी मार्कशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट तैयार कर युवाओं को बेचने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार पर उसके कब्जे से भारी मात्रा में नकली मार्कशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट तथा फर्जी मार्कशीट बनाने में प्रयुक्त उपकरण एक मोबाइल फोन व 55 सौ रुपए नकद बरामद किए है। आरोपी हापुड़ का पाश कालोनी प्रीत विहार के बिजेंद्र कुमार का बेटा आशीष कुमार है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि हापुड़ कोतवाली प्रभारी संजय पांडे व एसओजी प्रभारी पारस मलिक पुलिस बल के साथ बुलंदशहर रोड पर स्थित करीमनगर इलाके में गश्त पर थे कि एक सूचना पर उन्होंने एक सदिग्ध व्यक्ति को पकड़ लिया। पकड़ा गया व्यक्ति फर्जी अंक तालिका व माइग्रेशन सर्टिफिकेट बनाने वाला निकला जो एक जनसेवा केंद्र की आड़ में यह धंधा काफी समय से कर रहा था आरोपी प्रीत विहार कालोनी का आशीष कुमार है। जो युवाओं को 5 से 10 हजार रुपए में फर्जी मार्कशीट व माइग्रेशन सर्टिफिकेट उपलब्ध कराता था। आरोपी का यह धंधा भर्ती प्रक्रिया के दौरान तेजी से चलता था। आरोपी आशीष कुमार बेरोजगार युवाओं मजबूरी की लाभ उठाने में माहिर था। पुलिस ने विभिन्न शैक्षिक संस्थानों की 105 फर्जी मार्कशीट, आठ फर्जी माइग्रेशन सर्टिफिकेट, 55 सौ रुपए नकद, मोबाइल, कम्प्यूटर, सीपीयू, मानीटर, स्कैनर, व अन्य उपकरण आदि बरामद किए है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225
अग्रवाल महासभा चुनाव : अग्रबंधु सेवा ग्रुप की ओर से सदस्य कार्यकारिणी पद पर मुदित मोहन अग्रवाल मैदान में






























