सिम्भावली थाना का हिस्ट्रीशीटर पुलिस ने दबोचा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड के थाना बहादुरगढ़ पुलिस ने चैकिंग के दौरान थाना सिम्भावली के हिस्ट्रीशीटर व टॉप-10 अपराधी को गिरफ्तार कर लिया।हिस्ट्रीशीटर के कब्जे से एक अवैध तमंचा व एक जिन्दा कारतूस बरामद किया है।गिरफ्तार अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी जिसके विरुद्ध जनपद गाजियाबाद व हापुड़ में हत्या का प्रयास, चोरी, गौकशी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि से सम्बन्धित करीब डेढ़ दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर की पहचान सिम्भावली के गांव रतुपुरा के शाहनवाज के रूप मे कई है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़ में खुल गया है MAAC इंस्टिट्यूट, सीखें 3D एनीमेशन: 8126607051

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700






























