त्यौहारों को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस की नागरिकों से अपील
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):पुलिस ने आगामी त्यौहारों ईद व नवरात्रों तथा लोकसभा चुनाव-2024 को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु नागरिकों से अपील की है,साथ ही चेतावनी भी दी है
, यदि किसी ने खलल डालने का प्रयास किया तो आरोपी को बख्शा भी नहीं जाएगा।इस कार्य हेतु पुलिस थाना स्तर पर गश्त कर रही है और पीस कमेटी की बैठक कर रही है।थाना प्रभारी कपूरपुर ने थाना कपूरपुर पर धर्मगुरुओं व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ पीस कमेटी की मीटिंग आयोजित कर सभी से त्यौहारों को शान्तिपूर्ण माहौल में मनाये जाने की अपील की।नागरिको ने हर सम्भव सहयोग का विश्वास दिलाया है।
JMS WORLD SCHOOL: ADMISSION OPEN FOR PLAY GROUP TO IX & XI: 7302252600






























