👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़ गंगा मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए पुलिस ने मोर्चा संभाला हुआ है। जगह-जगह पेट्रोलिंग के साथ पुलिस गंगा स्नान के लिए आ रहे श्रद्धालुओं से लाउडस्पीकर के माध्यम से अपील कर रही है कि बैरिकेडिंग के आगे ना जाएं और स्नान करने के पश्चात अन्य श्रद्धालुओं को भी स्नान करने दें।
कार्तिक पूर्णिमा मेले में श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो इसके लिए पुलिस दिन-रात गश्त कर रही है। कोई भी श्रद्धालु बैरिकेडिंग के आगे ना आए इसके लिए पुलिस नाव में उतर कर भी लोगों को जागरूक कर रही है।






















