👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च निकाला। बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों को देख हर कोई अचंभित हो गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने लोगों से चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था रखने की अपील की और भयमुक्त चुनाव कराने का संदेश दिया। बता दें कि जनपद हापुड़ में BSF की एक कंपनी को तैनात किया गया है जिसके साथ लगातार विभिन्न इलाकों में पुलिस फ्लैग मार्च निकाल रही है। इसी कड़ी में बाबूगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई।
Donald’s: HAPPY HOUR OFFER शुरु, 9588856949


























