सौहार्द के लिए पुलिस, प्रशासन कमर कस उतरा मैदान में










सौहार्द के लिए पुलिस, प्रशासन कमर कस उतरा मैदान में

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ पुलिस व प्रशासन ने दशहरा पर्व व दिपावली पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए कमर कस ली है और पुलिस, प्रशासन संयुक्त रुप से सभी सम्भव व आवश्यक कदम उठा रहे है।

जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह पुलिस बल के साथ बाजारों व रामलीला स्थल पर गश्त करके स्थिति पर कड़ी नजर रखे है। जनपद हापुड़ के दोनों शीर्ष अधिकारी गुरुवार की रात को हैंडलूम नगर पिलखुवा के बाजारों में पैदल निकले और स्थिति का जायजा लिया। दोनों शीर्ष अफसरों ने राहगीरों से बातचीत भी की और सभी को पूर्ण सुरक्षा का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी प्रेरणा शर्मा व पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानेन्जय सिंह पिलखुवा के रामलीला स्थल पर भी गए और पूरे क्षेत्र का भ्रमण कर रामलीला समिति के पदाधिकारियों से वार्ता की। अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर ने हापुड़ नगर के प्रमुख बाजारों में गश्त कर लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

इसके अतिरिक्त पुलिस क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारी भी अपने-अपने थाना क्षेत्र के अंतर्गत पैदल गश्त कर रहे है। पुलिस ने बताया कि पैदल गश्त करने तथा लोगों से बातचीत करने का उद्देश्य नागरिकों में सुरक्षा का भाव पैदा करने तथा आगामी पर्व सौहार्द पूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराना है।

एस. ए. इंटरनेशनल स्कूल में एडमिशन के लिए सम्पर्क करेः 9258003065









  • Related Posts

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के मोहल्ला तगासराय में हुई मारपीट के बाद घायल हुई महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया जिससे परिवार…

    Read more

    चाकूबाज थमा

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

    मारपीट के दौरान घायल हुई महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
    चाकूबाज थमा

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    सर्राफा एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को किया सम्मानित

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    चलते-फिरते सट्टा केंद्र संचालक को दबोचा

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आईआरपी से मुलाकात कर संपूर्ण गन्ना भुगतान का मुद्दा उठाया

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं

    आपातकालीन बैठक में उठी ग्रामीणों की समस्याएं
    error: Content is protected !!