ड्रम फटने से निकली जहरीली गैस, छह की हालत बिगड़ी, मालिक फरार










ड्रम फटने से निकली जहरीली गैस, छह की हालत बिगड़ी, मालिक फरार

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एनआर इंडस्ट्रीज केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार की शाम एक केमिकल से भरा ड्रामा अचानक फट गया जिसकी वजह से निकली गैस से फैक्ट्री में काम कर रहे छह मजदूर मौके पर ही बेहोश हो गए जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इस दौरान फैक्ट्री का मालिक व प्रबंधक मौके से फरार हो गए। एक गार्ड की हालत गंभीर बनी हुई है।

औद्योगिक क्षेत्र यूपीएसआईडीसी के फेज एक में स्थित एनआर इंडस्ट्रीज केमिकल फैक्ट्री में मंगलवार की शाम करीब 6:00 बजे अचानक ड्रम फट गया। इस दौरान केमिकल की तीव्र दुर्गंध से छह मजदूरों की हालत बिगड़ गई। आरोप है कि फैक्ट्री मालिक और प्रबंधक मौके से फरार हो गए। इसके बाद अन्य मजदूरों ने मौके पर पहुंच कर बेहोश हुए मजदूरों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। इस दौरान अन्य मजदूरों को बचाने के चक्कर में सुरक्षाकर्मी गालंद निवासी सुमित चौहान की हालत भी बिगड़ गई जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मामले की जांच जारी है।

ओमेगा ई-रिक्शा 2025 के नए मॉडल्स खरीदें, 3 साल की लिथियम बैटरी की वारंटी: 7906867483








  • Related Posts

    प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

    Read more

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

    प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

    डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
    error: Content is protected !!