
हापुड़ में नमकीन नहीं जहर बिक रहा है
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): होली पर्व के दस्तक देते ही नमकीन की मांग बढ़ जाती है और बेसन के नाम पर तैयार नमकीन (सेमी) शहर के पिछड़े व ग्रामीण इलाकों में यह नमकीन नहीं जहर है।
आई आपको बताते हैं कि बेसन के नाम पर नमकीन सेमी कैसे तैयार होकर खुलेआम बिक रही है। हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में नमकीन तैयार करने वाले अनेक छोटे-छोटे कारखाने लगे हैं जहां बेसन की नमकीन सेमी धड़ल्ले से तैयार हो रही है।
हापुड़ की मंडी राशन के चावल की खपत की मंडी है। बेसन तैयार करने के लिए 60 प्रतिशत चावल की किनकी और 40% घटिया चना का मिश्रण तैयार करके चक्की में पीसा जाता है और फिर उसमें पीला रंग मिलाकर पानी की मदद से लुब्दी तैयार की जाती है। इस प्रकार लुब्दी घटिया खाद्य तेल में छोड़कर नमकीन बेसन की सेमी तैयार हो जाती है। बेसन की सेमी को मांग के अनुरूपी आधा किलो व 1 किलो के पैक तैयार किए जाते हैं। नमकीन सेमी के तैयार पैक चंडी, रोड पक्का बाग, पुराना बाजार आदि के थोक ठिकानों पर बिक्री के लिए भेजी जाती है। इन थोक ठिकानों से गली मोहल्लों व ग्रामीण इलाकों की दुकानदार बिक्री के लिए ले जाते हैं फिर उपभोक्ता खरीदता है। नागरिकों ने इस जहर को रोकने की मांग की है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

























