
स्वामी श्रध्दानंद के बलिदान दिवस पर कवियों ने याद किया
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):आर्य समाज हापुड़ के 135वें वार्षिकोत्सव एवं अमर हुतात्मा स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती जी के बलिदान शताब्दी वर्ष के शुभारंभ के अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पधारे कवि एवं गीतकारों ने अपनी ओजस्वी, विचारोत्तेजक एवं भावप्रवण रचनाओं से श्रोताओं को बार बार तालियाँ बजाने के लिए विवश कर दिया।
कवि सम्मेलन का मंच संचालन प्रख्यात कवि एवं गीतकार डॉ अनिल बाजपेई ने किया जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता आचार्य धर्मेंद्र शास्त्री ने की। आर्य समाज के प्रधान सुरेश सिंघल एवं मंत्री अमित शर्मा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में वैचारिक चेतना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को बल मिलता है।
इस अवसर पर प्रख्यात कवि डॉ अनिल बाजपेई ने अपनी ओजस्वी रचना का पाठ करते हुए कहा
एकता के सूत्र में जो बांध सकें हमें आज
देश को कबीर वाले आज बंद चाहिए
लोगों की भलाई हेतु विष को भी पीने वाले
ऐसे वीर स्वामी हमें दयानन्द चाहिए।
गाजियाबाद से पधारे युवा कवि वैभव शर्मा,मेरठ से पधारे ओजस्वी कवि संजीव त्यागी,नोएडा से पधारी कवयित्री डॉ निवेदिता शर्मा,दिल्ली से पधारे कवि शैल व कवयित्री मनीषा सक्सेना, रुड़की से पधारे कवि डॉ विनय प्रताप सिंह,मेरठ से पधारे कवि चंद्रशेखर मयूर,मुजफ्फरनगर से पधारी कवयित्री प्रीति अग्रवाल ने भी अपनी रचना से श्रोताओं को भावविभोर कर दिया।कार्यक्रम के अंत में सभी कवियों को पटका एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

























