हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत माता अभिनंदन संगठन जिला अम्बेडकरनगर इकाई साहित्यिक मंच से फिर एक बार विराट अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन”अपनी कविता अपनी धुन” विषय पर आयोजित हुआ जिसमें देश विदेश से अधिक से अधिक कवि/कवयित्रियां व साहित्यकारों ने भाग लिया और अपने-अपने प्रस्तुति देकर मंच को शोभायमान किया। मंच की अध्यक्षता वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार अशोक गोयल ( राष्ट्रीय संगठन मंत्री भारत माता अभिनंदन संगठन ) ने की। कवि अशोक गोयल ने देश भक्ति से ओतप्रोत रचना प्रस्तुत की। संपूर्ण पटल ने उस रचना पर कवि अशोक गोयल का स्वागत जोरदार ताली बजा कर किया।
मंच पर मुख्य अतिथि गुलाब चंद पटेल प्रदेश अध्यक्ष भारत माता अभिनंदन संगठन गुजरात तथा विशिष्ट अतिथि सुशील कुमार पाठक मौजूद रहें। मंच संचालक कवि रामवृक्ष बहादुरपुरी द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कवि रामकुमार प्रजापति अलवर राजस्थान, के मां सरस्वती वंदना से किया गया। फिर एक के बाद एक कवि-कवयित्रियों व साहित्यकारों ने अपने अंदाज में एक से बढ़कर एक कविता, ग़ज़ल व शायरी से मंच को चार चांद लगाते हुए हौशिला के उच्चतम स्तर तक ले गये।
इस कवि सम्मेलन में भाग लेने वाले कवि समूह इस प्रकार रहें रामकुमार प्रजापति अलवर राजस्थान, डा पी सी कौंडल हिमाचल प्रदेश, नमिता गुप्ता मानसी मेरठ उत्तर प्रदेश, राजीव रावत भोपाल मध्य प्रदेश, विनोद कुमार शर्मा आनंद अलवर राजस्थान, अर्चना वर्मा सिंह मुम्बई, सागर शायर प्रकाश रामचन्द्र क्षीरसागर गोवा, प्रमेश मौर्या अम्बेडकरनगर यू पी, सुमन वर्मा नजीबाबाद जिला -विजनौर उत्तर प्रदेश, संध्या श्रीवास्तव छतरपुर मध्यप्रदेश, सपना अग्रवाल
मुजफ्फरनगर यूपी, छगनलाल मुथा मुंबई, कवि होरी लाल, विनीता, हामिद कमर, फरीदी, जलालपुर अम्बेडकरनगर यू पी, डा सुरेश चतुर्वेदी सुमनेश राजस्थान, फारूख हुसैन पलिया कला खीरी चंद्रभान शर्मा चंचल भरतपुर राजस्थान, प्रवेश अकेलाआगरा-शिवम प्रकाश मुंगेर भागलपुर बिहार अक्षय लाल भारद्वाज पंजाब सुशील कुमार पाठक छत्तीसगढ़ प्रो.शरद नरायण खरे सचिन लोधी “शिवा”, नरसिंहपुर,म.प्र.नीतू रानी पूर्णियां बिहार-कविता मोटवानी बिलासपुर छत्तीसगढ़ आदि।





























