हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में हिंदी साहित्य परिषद् के तत्वावधान में कवि प्रेम ‘निर्मल’ द्वारा संपादित ‘निकलेगा दिनमान’ काव्य संकलन का रविवार को लोकार्पण किया गया। हापुड़ की चंडी रोड पर एक कार्यक्रम में आयोजित किया गया जिसमें पुस्तक विमोचन के साथ सम्मान एवं काव्य-समारोह भी आयोजित किया गया। इस दौरान मंच का संचालन डां. अनिल वाजपेयी ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कवयित्री डॉ पुष्पा गर्ग रही, जबकि समारोह के अध्यक्ष योगेंद्र कुमार मुन्नु ‘आलू वाले’, विशिष्ट अतिथि ललित अग्रवाल छावनी वाले, विजेंद्र कुमार गर्ग ‘लोहे वाले’ और अखिलेश कुमार अग्रवाल रहे। इस दौरान शायर फ़सीह चौधरी, कवि महावीर वर्मा ‘मधुर’, कवि प्रेम ‘निर्मल’, कवि रामआसरे गोयल, पंडित शिव प्रकाश शर्मा, अशोक मैत्रेय, एडवोकेट उदय सिंहा, राजीव गर्ग दत्तियाने वाले, स्पर्श मंगल, हर्ष मंगल आदि मौजूद रहे।
85 लाख की लूट में वांछित बदमाश पर 20 हजार रुपए का इनाम घोषित
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन / रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली ने पंजीकृत अभियोग में वांछित, फरार चल रहे शातिर अभियुक्त पर पुरस्कार घोषित किया…
Read more























