
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के जनपद हरदोई के गांव सलेमपुर में गंगा एक्सप्रेसवे का 29 अप्रैल 2026 की सुबह उद्घाटन करेंगे जिसका लाइव प्रसारण उन जनपदों में सीधा होगा जहां से गंगा एक्सप्रेसवे गुजरेगा। जनपद हापुड़ के भैना सदरपुर इंटरचेंज पर उद्घाटन पर लाइव प्रसारण लोग देख सकेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू होगा और उसके दोपहर बाद 12:00 से 12:30 तक कार्यक्रम जारी रहेगा।
हापुड़ के यह नेता रहेंगे उपस्थित:भैना सदरपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं जनपद के प्रभारी मंत्री कपिल देव अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इसके अलावा मेरठ हापुड़ सांसद अरुण गोविल, गढ़ अमरोहा सांसद कंवर सिंह तंवर, गाजियाबाद धौलाना सांसद अतुल गर्ग और सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया, धौलाना विधायक धर्मेश तोमर, जिलाध्यक्ष भाजपा कविता माधरे समेत अन्य पदाधिकारी, पत्रकारों को जिला प्रशासन ने आमंत्रित किया है।पश्चिम से पूर्वांचल को जोड़ने वाला 594 किलोमीटर लंबा गंगा एक्सप्रेस से मेरठ से प्रयागराज तक कई गांव से गुजरेगा। यह एक्सप्रेसवे जनपद हापुड़ के 29 गांव से गुजरेगा जिसमें हापुड़ तहसील के साथ और गढ़मुक्तेश्वर के 22 गांव शामिल हैं।
समय की बचत: मेरठ से प्रयागराज की यात्रा में 11-12 घंटे लगते थे। अब गंगा एक्सप्रेसवे से यह यात्रा 6-7 घंटे की रह जाएगी। फिलहाल यह 6 लेन का है जिसे भविष्य में आठ लेन का करना प्रस्तावित है। इससे पूर्व मंगलवार को हापुड़ की डीएम कविता मीणा, पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने अन्य प्रशासनिक अफसरों व पुलिस के साथ गांव भैना सदरपुर इंटरचेंज पर आयोजित स्थल पर दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
वाजिब दामों पर खरीदें कृषि यंत्र: 6395956868























