हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के प्लाईवुड कारोबारी के यहां जीएसटी की एसआईबी विभाग की टीम ने छापामार कार्रवाई की थी। छापामार कार्रवाई के दौरान प्लाईवुड व्यापारी अचल गुप्ता के यहां 50 लाख रुपए की टैक्स चोरी मिली। आपको बता दें कि प्लाईवुड व्यापारी अचल गुप्ता बैंकों में अपनी हैसियत बढ़ाने के लिए बोगस फर्मों के माध्यम से फर्जी बिल कट रहा था। सूत्रों ने बताया कि वह कागजों का ही खेल खेलता है। जल्द ही आपके सामने एक विस्तृत रिपोर्ट पेश करेंगे।
ज्ञात हो कि हापुड़ में मंगलवार को गाजियाबाद से आई एसआईबी की टीम ने कवि नगर में स्थित मनन ट्रेडिंग कंपनी पर छापा मारा था लेकिन फर्म बंद होने की वजह से वह श्रीनगर स्थित प्लाईवुड कारोबारी अचल गुप्ता के आवास पर पहुंची जहां घर में दफ्तर स्थापित किया हुआ था। टीम ने कागजातों को खंगाला तो पता चला कि फर्जी बिल काटे जा रहे हैं। विभाग को दो बोगस फर्म चलती हुई मिली। सूत्रों ने बताया कि व्यापारी बैंकों में अपनी हैसियत बढ़ाने और आईटीसी क्लेम लेने के लालच में यह काम कर रहा था। जल्दी हम आपको बताएंगे कि आखिर प्लाईवुड व्यापारी अचल गुप्ता कौन है?
जनपद हापुड़ में खेती की जमीन बेचने हेतु संपर्क करें: 7037903700






























