👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : श्री पंचायती गौशाला हापुड़ में तथा अन्य स्थानों पर गोपाष्टमी पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। गौभक्तों ने गुरुवार को गौशाला पहुंचकर गौपूजन किया और गौरक्षा का संकल्प लिया। कहते हैं कि गोपाष्टमी पर्व पर गौ पूजन करने से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं और मनुष्य पर भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा होती है। गौपूजन हेतु महिलाएं, पुरुषवादी भोर से ही गौशाला पहुंचना प्रारंभ हो गए थे। श्रद्धालुओं ने गौ पूजन किया और गायों को फूल माला आदि से सजाया। गौशाला प्रबंध समिति ने विधिवत रूप से गौपूजन की विशेष व्यवस्था की थी।
हापुड़ में चखे अमृतसरी छोले और चूर-चूर नान का स्वाद: 8979755041, 7055225333






























