हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत विकास परिषद युवा शक्ति हापुड़ के नवनियुक्त अध्यक्ष डा.राजेश्वर सिहं ने 41 सदस्यों की टीम के साथ अधिष्ठापन समारोह में समाज सेवा करने तथा सामाजिक कार्यों में अग्रणी रह कर भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
भारत विकास परिषद की यह हापुड़ में 50 वीं शाखा है। अधिष्ठापन अधिकारी नरेंद्र शर्मा ने शपथ दिलाई। अतिथियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। समारोह का शुभारंभ अतिथियों ने दीप प्रज्जवलित करके किया। भारत विकास परिषद युवा शक्ति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने एक अनूठी पहल की जिसका समारोह में उपस्थित जनों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया। यह अनूठी पहल थी, नर नारायण सेवा नामक गुल्लक को अतिथियों के समक्ष खोला गया।
समारोह में अतिथियों ने वृद्धाश्रम को समाज के लिए कलंक बताया, बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं, पर्यावरण संरक्षण, नेत्रदान, प्लास्टिक हटाओं-धरती बचाओं पर जोर दिया।
समारोह में मुख्य अतिथि विपिन कुमार तथा विशिष्ठ अतिथि पंकज सक्सेना रहे। इसके अतिरिक्त निशांत जैन, माला सिंघल, मुदित मोहन अग्रवाल, हिमांशु जैन, विनय गोयल, कीर्ति अग्रवाल आदि उपस्थित थे।
अब घर बैठे कराएं इंश्योरेंस: 9756129288






























