
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ के योग साधकों ने ऋषि परंपरा को आत्मसात करने वाले आचार्य बालकृष्ण के जन्म दिवस के अवसर पर जड़ी बूटी के पौधारोपण एवं वितरण का आयोजन रेलवे पार्क हापुड़ में किया।
महिला प्रभारी आशा सोमानी ने बताया कि आचार्य बालकृष्ण हजारों वर्षों से सुप्त पड़ी परंपरा को पुनः जागृत करके भारत को ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में आयुर्वेद को अपना स्थान दिलाया है और करोड़ों लोगों ने आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति को अपनाकर आरोग्य की प्राप्ति की है। अतः हम सभी उनके इस उपकार के ऋणी रहेंगे।
सरोज महेश्वरी ने उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और सभी बहनों ने उनकी दीर्घायु के लिए शुभकामनाएं दी और ईश्वर से प्रार्थना की। उन्हें भगवत ऋषि कार्य को पूरा करने के लिए अनंत सामर्थ्य एवं दिव्य ऊर्जा प्रदान करें ऐसी मंगल कामना बहनों ने की।
डॉ पुष्पा ने इस अवसर पर मोरिंगा जो एक औषधिय गुणों से भरपूर पौधा है उसकी विशेषताओं के बारे बताया मोरंगा में विटामिन B12 भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके पंचांग हमारे स्वास्थ्य के लिए उत्तम होते हैं। हमें इसका कैसे उपयोग करना है इस पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर तुलसी गिलोय एलोवीरा पत्थरचट्टा अजवाइन मोरिंगा आवंला शहतूत एवं सदाबहार के पौधे वितरित किए गए
इस अवसर पर बिना विनय अंजना नीलम सीता गितेश राजकुमारी मंजू अनीता अल्पना प्रीति बिमला सुषमा कृष्णा जी लता आदि बहने उपस्थित रहे अंत में मिठाई वितरित कर कार्यक्रम का समापन किया गया।
एक कॉल पर लगवाएं रेडीमेड बाउंड्री : 9027125102, 9105625102 || शानदार क्वालिटी



























