हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कारगिल विजय दिवस के मौके पर हापुड़ की सीडीओ प्रेरणा सिंह ने विकास भवन में जनपद हापुड़ के दो कारगिल शहीदों के नाम पर वृक्षारोपण किया. भारत पाकिस्तान के बीच में कारगिल युद्ध में जनपद हापुड़ के शहीद नायक चमन सिंह निवासी ग्राम उदयपुर बनखंडा ने कारगिल हिल पर 13 जून 1999 को पाकिस्तान की सेना के छक्के छुड़ाते हुए अपना जीवन देश के लिए बलिदान किया तथा शहीद लांस नायक सतपाल सिंह निवासी ग्राम लुहारी गढ़मुक्तेश्वर ने 28 जून 1999 को पाकिस्तान की सेना से लड़ते हुए देश हित में अपने जीवन का बलिदान दिया.
कारगिल विजय दिवस के मौके पर हापुड़ की मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में शहीदों के नाम पर वृक्षारोपण किया. इस दौरान रि लेफ्टिनेंट कर्नल विवेक सिंह, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी, पूर्व वायुसेना अधिकारी मनवीर सिंह, उपाध्यक्ष जिला सैनिक बंधु कैप्टन राजेश चौधरी, अध्यक्ष पूर्व सैनिक संघ कैप्टन गोपीचंद, राम सैनी, ओमप्रकाश, महिपाल सिंह, हवलदार शाहिद, अजब सिंह, आदिल, रतनपाल सिंह, अजमेर सिंह एवं संगठन के पूर्व सैनिक उपस्थित रहे.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606
























