बिजली चोरी रोकने गई टीम पर तानी पिस्टल










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ में बिजली चोरी रोकने गई विद्युत विभाग की टीम पर पिस्टल तानने का मामला सामने आया है जिसके बाद हापुड़ देहात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव वझीलपुर में स्थित विद्युत उप केंद्र पर तैनात अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले किसी व्यक्ति ने पोर्टल पर शिकायत की थी कि गांव मुरादपुर निजामसर निवासी विपिन कुमार द्वारा कटिया डालकर बिजली की चोरी की जा रही है जिसके बाद गुरुवार को शाम करीब 4:00 बजे विद्युत कर्मी लोकेंद्र कुमार, कपिल कुमार, दीपचंद, आकाश कुमार, विशाल, रतन, नितिन गांव में पहुंचे और जांच के दौरान पाया कि विपिन द्वारा विद्युत लाइन पर कटिया डालकर बिजली की चोरी की जा रही है जिसका उन्होंने वीडियो बनाकर कार्रवाई शुरू कर दी। इसी बीच बिजली चोरी का आरोपी विपिन पिस्टल लेकर मौके पर पहुंचा और गाली गलौज करते हुए टीम के सदस्यों पर पिस्टल तान दी और पिस्टल के बल पर ही आरोपी ने विद्युत कर्मी के मोबाइल से वीडियो को भी डिलीट करा दिया। देहात थाना पुलिस ने आरोपी विपिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

एक ही दुकान से प्लास्टिक का सारा सामान होलसेल दाम पर खरीदें: 9359986878

अग्रवाल महासभा चुनाव: अग्रवंशी सेवा ग्रुप की ओर से डॉ अनिल कुमार जैन उपमंत्री पद के प्रत्याशी








Related Posts

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना के यूपीएसआईडी में रविवार को प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। मामले की…

Read more

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित वेज ग्रील रेस्टोरेंट में रविवार की शाम अचानक आग लग गई। आग लगने से हाहाकार मच…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

प्लास्टिक के कट्टे बनाने की फैक्ट्री में लगी भयंकर आग

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

हापुड़: वेज ग्रील रेस्टोरेंट में आग लगने से हड़कंप

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

पौराणिक तीर्थस्थल गढ़मुक्तेश्वर में जर्जर तारों से श्रृद्धालु खफा

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

मेगा बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर से 636 नागरिक हुए लाभान्वित

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

घुड़चढ़ी में डांस कर रही महिलाओं के साथ अभद्रता

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार

डीआईओएस के आदेश के बाद भी नहीं खुला विद्यालय, अब लटकी कार्रवाई की तलवार
error: Content is protected !!