👁 0 views Views
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com): हापुड राजीव विहार के पिंटू गौतम ने शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अभिषेक गोयल को आवेदन पत्र देकर कांग्रेस से सभासद का चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।वह शनिवार को कांग्रेस के रेवती कुंज स्थित कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने वार्ड नंबर 15 से सभासद पद पर चुनाव लड़ने के लिए आवेदन पत्र दिया। उन्होंने कहा हैं कि राहुल गांधी जिस तरह से देश में नफरत को मिटाने के लिए भारत जोड़ो पदयात्रा निकाल रहे हैं उस पदयात्रा से प्रभावित होकर वह कांग्रेस से जुड़कर पार्टी के चुनाव चिन्ह पर वार्ड नंबर 15 से सभासद के पद पर चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक हैं। इस दौरान विक्की शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहे।






























