
👁 7 views Views
पिलखुवा: खेतों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव हिंडालपुर में उस समय सनसनी मच गई जब 28 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटका मिला। प्रथम दृश्यट्या पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है और कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
मृतक की पहचान 28 वर्षीय इंद्रपाल उर्फ मनीष के रूप में हुई है जिसका शव गांव हिंडालपुर में शीशम के पेड़ से लटका था। ग्रामीण जब खेतों में पहुंचे तो उनकी नजर शव पर पड़ी जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
D’Pizza शॉप: हर शुक्रवार एक पिज़्ज़ा के साथ एक पिज्जा FREE: 8171178264

























