
👁 115 views Views
पिलखुवा: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के जीएस फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान का प्रयास कर रही है।
मामला शुक्रवार की देर रात करीब 2:00 बजे के आसपास का बताया जा रहा है। जब जीएस फ्लाईओवर पर एक अज्ञात वाहन ने 35 वर्षीय युवक को टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान युवक की दर्दनाक मौत हो गई जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264






























