
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में रेलवे लाइन के किनारे गुरुवार की सुबह युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के गांव देहरा के 30 वर्षीय अनिल कुमार के रूप में हुई है। मृतक के शरीर पर गंभीर कटाव के निशान पाए गए हैं। प्रथम दृश्ट्या ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

























