
👁 0 views Views
पिलखुवा: ट्रेन की चपेट में आने से कामगार की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रेलवे रोड फाटक पर रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से कामगार की मौत हो गई। जीआरपी ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मोहल्ला छिददापुरी के 40 वर्षीय रहमत कामगारी कर परिवार का पालन पोषण करते थे। रेलवे रोड पर फाटक पार करते समय समय ट्रेन की चपेट में आ गए। जीआरपी चौकी प्रभारी उप निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि परिवार को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























