पिलखुवा: पिकअप की चपेट में आने से महिला की मौत










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के हाईवे पर रेलवे पुल के नीचे बारिश के कारण सड़क पर खड़ी एक महिला को पिकअप ने टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान महिला की दर्दनाक मौत हो गई जिससे परिवार में मातम छा गया। परिजन पुलिस के पास पहुंचे और मामले में कार्रवाई की मांग की।
मामला बुधवार का है जब 52 वर्षीय फमीदा अपने बेटे शकील के साथ गाजियाबाद इस्लामनगर से हापुड़ के लिए जा रही थी। बाइक सवार महिला तेज बारिश के कारण हाईवे पर स्थित पुल के नीचे सड़क किनारे खड़ी हो गई। तभी पीछे से आई पिकअप गाड़ी ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जिसने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने थाने में तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है।

आसान किश्तों पर लगवाएं सोलर पैनल, कम करें बिजली बिल : 9897985509, 9068802851








  • Related Posts

    नेत्र रोगियो का निशुल्क परीक्षण

    🔊 Listen to this नेत्र रोगियो का निशुल्क परीक्षण हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर के गांव दौताई में रविवार को आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर से करीब 200 नेत्र रोगी लाभान्वित…

    Read more

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    🔊 Listen to this पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाज सेवा और जन-कल्याण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए, ‘VS…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेत्र रोगियो का निशुल्क परीक्षण

    नेत्र रोगियो का निशुल्क परीक्षण

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    पिलखुवा: निःशुल्क शिविर के अंतिम दिन 600 मरीजों ने कराई जांच

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    ट्रैफिक रूल उल्लंघन पर 40 वाहनों के चालान

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    गौशालाओं से जल निकासी पर 20 लाख रुपए स्वीकृत

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से तैयारी पूरी

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज

    अवैध खनन में लिप्त ट्रैक्टर ट्राली सीज
    error: Content is protected !!