👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद के पिलखुवा में शहरवासियों को निराश्रित पशुओं से निजात दिलाने के लिए नगर पालिका बजरंगपुरी मोहल्ले में एक एकड़ भूमि में 1.37 करोड़ रुपए की लागत से गौशाला बनाएगी। पालिका के अधिकारियों ने इसका डीपीआर तैयार कर लिया है और इसे 5 जनवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में प्रस्ताव के रूप में रखा जाएगा जिसके पास होने के बाद इसे शासन को भेज दिया जाएगा। आपको बता दें कि पालिका के आधिकारी लंबे समय से क्षेत्र में गौशाला के लिए भूमि की तलाश कर रहे थे। अब बजरंगपुरी में छठ पूजा कुंड के पास पड़ी पालिका की भूमि में गौशाला बनाने की तैयारी की जा रही है।
न्यू ईयर पर पार्टी कर रहे हैं तो बुक करें हलवाई: 9219157295



























