हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के नगर पालिका परिषद पिलखुवा के वार्ड नंबर-1 में जगह-जगह गंदगी और कूड़े का अंबार लगा हुआ है जिसकी वजह से लोगों को आने जाने में बदबू और समस्याओं का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि कई बार उन्होंने संबंधित विभाग और सभासद से शिकायत की लेकिन इसका कुछ खास असर नजर नहीं आया। पिलखुवा के वार्ड एक में आर्य नगर समेत विभिन्न मोहल्ले शामिल हैं जहां सड़कों को ही कूड़ेदान के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। क्षेत्र की सभासद 59 वर्षीय कुसुम हैं जिनकी शैक्षिक योग्यता जूनियर हाई स्कूल है। कुसुम सभासद ने पिछले 5 वर्षों में कितना विकास किया है? इस सवाल का जवाब लोगों ने किस प्रकार दिया… आइए आपको सुनाते हैं:
इस दौरान लोगों ने अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी। जल्द ही ई-हापुड़ न्यूज़ की टीम आपके वार्ड में पहुंचेगी और आप की समस्याओं को पूछेगी।




























