
👁 0 views Views
पिलखुवा: किशोर को पीटते हुए की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में मामूली बात पर किशोर को जमीन पर गिराकर मारपीट का मामला सामने आया है। किशोर की पिटाई की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। मामले में पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
गुरुवार को जनपद हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में एक व्यक्ति किशोर को जमीन पर गिराकर पीट रहा है। इस दौरान पीड़ित मदद की गुहार लगा रहा है। मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। पुलिस का कहना है कि मामले में जांच जारी है।
1st Mall of Hapur || M. 9557396447






























