
पिलखुवा: स्कूल में अध्यापकों व अभिभावकों के बीच कहासुनी की वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन / रियाज अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में स्थित एक इंटर कॉलेज में बुधवार को अभिभावक और अध्यापकों के बीच धक्का मुक्की हुई जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो वायरल होने के बाद तरह-तरह की बातें चर्चाओं में है। स्कूल से बातचीत करने की कोशिश की गई तो स्कूल ने कहा कि मामले में जानकारी नहीं है। वहीं अभिभावकों ने पूरे प्रकरण को लेकर कार्रवाई की मांग की है।
अभिभावकों ने बताया उनकी बेटी स्कूल में नर्सरी की छात्रा है। जब बच्ची मंगलवार को घर पहुंची तो पता चला कि उसके सिर में गहरा जख्म है। बच्ची का चेहरा भी सूज गया जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पता चला की बच्ची को काफी गहरा घाव हुआ है। परिजनों ने स्कूल पर लापरवाही का आरोप लगाया है और बताया कि स्कूल द्वारा पूरी जानकारी नहीं दी गई। जब परिजन बुधवार की सुबह स्कूल में पहुंचे तो स्कूल और शिक्षकों के बीच कहासुनी शुरू हो गई जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। फिलहाल बच्ची का उपचार चल रहा है जिसे टांके आए हैं।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464

































