
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के आजमपुर देहपा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें एक युवक हाथ में तमंचा लेकर जाता हुआ दिखाई पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि युवक ने जाकर एक युवक को धमकी भी दी जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। हालांकि वीडियो दो महीने पुराना बताया जा रहा है।
सोमवार को हापुड़ में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई। वायरल वीडियो आजमगढ़ देहपा की बताई जा रही है। एक युवक तमंचे के साथ जाता और आता हुआ दिखाई दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
सभी प्रकार के बीमों के लिये संपर्क करें : 9756129288
























