पिलखुवा: मूर्ति खंडित करने पर हंगामा, अराजक तत्वों पर मुकदमा दर्ज












हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ा में स्थित मंदिर में भगवान की मूर्ति खंडित करने का मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाया। इसके साथ ही पुलिस मूर्ति को विसर्जित कराने के लिए अपने साथ ले गई। ग्रामीणों ने अराजक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीण अर्जुन तोमर की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव खेड़ा में स्थित शिव मंदिर में रविवार की सुबह श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंचे जहां उन्होंने देखा कि एक मूर्ति को किन्हीं लोगों ने खंडित कर दिया। देखते ही देखते गांव में यह बात आग की तरह फैल गई। वहीं पुलिस भी मौके पर पहुंची और किसी तरह ग्रामीणों को समझाया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले में कार्रवाई करते हुए खंडित मूर्ति को विसर्जित करने के लिए अपने साथ ले गई और ग्रामीणों को समझाया। पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज कर लिया है। इस दौरान मुकेश तोमर, अनिल तोमर, अनुज कुमार, सूरज, रवि, राघव, पंकज तोमर, अर्जुन तोमर आदि ने प्रदर्शन किया।

Admission Open Now for SA International School : 9258003065









Related Posts

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ के कसेरठ बाजार में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब गाजियाबाद से आई जीएसटी विभाग की एसआईबी टीम सर्वे…

Read more

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

🔊 Listen to this फर्जी बैनामा करने पर दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

Read more

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

हापुड़: बर्तन व्यापारी के यहां पहुंची जीएसटी की एसआईबी टीम

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

फर्जी बैनामा करने पर दबोचा

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल की छात्रा ने प्रतियोगिता में जिले स्तर पर तीसरा मुकाम हासिल किया

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

लड़की भगा कर ,दुष्कर्म के आरोपी दबोचे

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

गढ़मुक्तेश्वर के नक्का कुंआ का डीएम ने किया निरीक्षण

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”

“एस.ए. इंटरनेशनल स्कूल के शैक्षणिक भ्रमण (Educational Tour) में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग”
error: Content is protected !!