
पिलखुवा: अलग-अलग स्थानों पर ट्रेन की चपेट में आने से दो की मौत
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की रेलवे रोड पर स्थित फाटक के पास एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान पिलखुवा के मोहल्ला लुहारान निवासी सुरेंद्र पुत्र शिवराज सिंह के रूप में हुई है जिसके शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पुलिस ने परिजनों को मामले से अवगत कराया। सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बीती रात भी पिलखुवा के रामलीला फाटक के पास 26 वर्षीय शिवम पुत्र ओमप्रकाश निवासी मोहल्ला पूरा ट्रेन की चपेट में आ गया था जिसके बाद उसकी मौत हो गई थी।
जानकारी के अनुसार सुरेंद्र शनिवार की सुबह रेलवे रोड फाटक के पास ट्रैक पार कर रहा था। तभी पटरी की कैंची में पैर फंसने के कारण वह अवध असम एक्सप्रेस की चपेट में आ गया जिसके बाद उसकी मौत हो गई। सूचना पर स्थानीय पुलिस और जीआरपी मौके पर पहुंचे जिन्होंने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को मामले से अवगत कराया। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838































