
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के सर्वोदय नगर में कुछ शरारती तत्व कूड़े में अक्सर आग लगा देते हैं जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आग लगने के कारण जहरीली हवा चारों ओर फैल जाती है जिसकी वजह से लोगों को परेशानी होती है। लोगों ने मामले में समस्या के समाधान की मांग की है और आग लगाने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जा रही है।
सर्वोदय नगर के रहने वाले लोगों ने बताया कि अक्सर कूड़े के ढ़ेर में आग लगाई जाती है जिसकी वजह से उन्हें मजबूरन जहरीली हवा में सांस लेना पड़ रहा है। दम घोटू हवा की वजह से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत असर पड़ रहा है। ऐसे में कूड़े में आग लगाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788

























