हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली के गांव छिजारसी में एनएच-9 पर स्थित टोल प्लाजा पर एक अप्रैल से टोल दर कम होने की संभावना है। उम्मीद जताई जा रही है कि टोल दर घटकर लगभग आधी रह जाएगी।
बता दें कि दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस वे परियोजना के अंतर्गत सराय काले खां से गाजियाबाद के डासना तक छह लेन के एक्सप्रेस-वे का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। एनएचएआई अब सराय काले खां से यूपी गेट तक, यूपी गेट से डासना तक और डासने से हापुड़ तक टोल वसूलने की तैयारी में है। यहां हाईब्रिड कैमरों की मदद से दूरी के हिसाब से टोल वसूली जाएगा। ऐसे में उम्मीद है कि छिजारसी टोल प्लाजा पर टैक्स एक साइड से 125 रुपए से घटकर 70 रह जाएगा। एनएचएआई ने टोल दर कम करने का प्रस्ताव सड़क एवं परिवहन राजमार्ग मंत्रालय को भेजा है।
Hungry Hippiee लाए हैं अनलिमिटेड खाने का खास ऑफर:























