👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा नगर पालिका परिषद के चेयरमैन विभु बंसल ने लखनऊ पहुंचकर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मुलाकात कर पिलखुवा में बस अड्डे से संबंधित समस्याओं से उन्हें ज्ञापन के जरिए अवगत कराया जिन्होंने प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री से कहा कि बस अड्डा संचालित नहीं होने से यात्रियों को पिलखुवा आने जाने में काफी परेशानी होती है। इसके बाद परिवहन मंत्री दयाशंकर ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पिलखुवा में बस अड्डे को संचालित किया जाएगा ताकि व्यापारियों व यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:























