
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों के हौंसले लगातार बुलंद है। चोरों ने मोहल्ला शुक्लान में घर की अलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपए की नकदी व आभूषण चोरी कर लिए और फरार हो गए। चोरी की घटना का पता लगने पर पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस मामले के विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। मोहल्ला शुक्लान की ओमवती ने बताया कि मंगलवार की देर रात परचून की दुकान के ऊपर बने घर में चले गए। बुधवार की सुबह जब आंख खुली तो देखा कि घर के कमरे का सारा सामान बिखरा हुआ है। जब उन्होंने जांच की तो पता चला कि चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे डेढ़ लाख रुपए नकद, एक जोड़ी कुंडल समेत 50 हजार का सामान चोरी कर लिया और फरार हो गए। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
बच्चों को कैलक्यूलेटर से भी तेज कैलकुलेशन के लिए ABACUS व VEDIC MATHS सिखायें। कॉल करें: 9219237480

























