
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के छिजारसी टोल प्लाजा पर रविवार को भाई दूज के अवसर पर भयंकर जाम लग गया। जाम की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दो मिनट की दूरी तय करने में लोगों को आधा घंटा लग गया। आपको बता दें कि रविवार को छिजारसी टोल प्लाजा पर जाम इस कदर लग गया कि पिलखुवा के फ्लाईओवर तक जाम पहुंच गया। ऐसे में हापुड़ से दिल्ली जाने वाले लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। वाहनों की कतार लगने से 2 मिनट की दूरी तय होने में करीब 30 से 45 मिनट तक का समय लग गया।





























