हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोरों ने अब पिलखुवा में एक शोरूम में धावा बोलकर लाखों का सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
गांव खेड़ा निवासी शोभित गहलोत ने बताया कि उसका राष्ट्रीय राजमार्ग 9 पर पिलर संख्या 5 के पास जूते और कपड़े का शोरूम है। रविवार की रात चोर शोरूम का ताला तोड़कर आ धमके जिन्होंने गल्ले में रखे रुपए और लाखों के जूते और कपड़े चोरी कर लिए। सोमवार की सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो चोरी की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद उसने पुलिस को मामले से अवगत कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
हापुड़ में खुल गया है चखना कैफे: 9456566662





























