हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र की एक कॉलोनी में चोरों ने बंद पड़े एक मकान को अपना निशाना बनाया और घर में रखे आभूषण और नकदी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पिलखुवा निवासी रश्मि पांडे दिनेश नगर कॉलोनी के टावर नंबर 45 में एक फ्लोर में किराए पर रहती है। 18 मई की सुबह वह इंटर कॉलेज में बेटी को यूनिफॉर्म दिलाने के लिए गई थी। इसी बीच चोर आ धमके जिन्होंने मंदिर में रखे हुए 12000 रुपए चुरा लिए। साथ ही अलमारी का ताला तोड़कर मंगलसूत्र, सोने के कुंडल, चांदी की पायल आदि सामान चुरा लिया और फरार हो गए। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























