हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पिलखुवा में लगातार विकास का ढिंढोरा पीटा जा रहा है लेकिन पिलखुवा के मोहल्ला सर्वोदय नगर की यह टूटी सड़क कुछ और ही हालात बयां कर रही हैं। अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही यह सड़कें कभी भी हादसे का कारण बन जाते हैं। सर्वोदय नगर के पीछे स्थित न्यू सर्वोदय नगर में सड़क ने खुद ही स्पीड ब्रेकर बना दिए हैं जिससे पैदल चलने वाले लोग ठोकर खाकर गिर जाते हैं और कभी भी यहां से गुजरने वाले वाहन सवार चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोग इन सड़कों से गुजरते हैं। यह सड़क मोहल्ले के प्रमुख मार्गों में से एक हैं जहां बारिश में पानी भी लबालब भर जाता है।
सर्वोदय नगर और न्यू सर्वोदय नगर की सड़कों के साथ-साथ पुलिया भी टूटी हुई हैं जहां निकला सरिया कभी भी हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से इस ओर ध्यान देने की मांग की है।



























